Ghaziabad News: स्वतंत्रता दिवस से पहले बदहाल पार्कों की मरम्मत की मांग
गाज़ियाबाद, अगस्त 12 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। स्वतंत्रता दिवस से पहले ट्रांस हिंडन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बदहाल पार्कों की स्थिति सुधारने की मांग लोग कर रहे है। इसको लेकर नगर निगम के वसुंधरा और मोहन नगर जोनल कार्यालय में 15 से अधिक लोगों ने पत्र देकर पार्कों की साफ-सफाई, जलनिकासी और रखरखाव की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद कई पार्कों में पानी जमा है और घास और झाड़ियां बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। डीएलएफ कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि एकता पार्क की हालत करीब दो माह से बेहद खराब स्थिति में है। इसकी बदहाली से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने में दिक्कत होगी। पार्क में जगह-जगह गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। चारों ओर गंदगी हो रही है। वहीं वसुंधरा सेक्टर दो स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.