Ghaziabad News: स्पार्टन वॉरियर्स ने द डोमिनेटर्स को हराया
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट मैदान पर पीपीएल सीजन वन का लीग मैच स्पार्टन वॉरियर्स और द डोमिनेटर्स के बीच खेला गया। मैच में स्पार्टन वारियर्स ने 37 रन से जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्टन वॉरियर्स की टीम 19.2 ओवर में 131 रन बनाकर आउट हो गई। मोहित राठी ने सबसे अधिक 26 रन बनाए। द डोमिनेटर्स के गेंदबाज एल नारायण, कप्तान अजीत मलिक और डागर ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए द डोमिनेटर्स की टीम 17.2 ओवर में 94 रन बनाकर ढेर हो गई। 37 रन बनाने वाले अमित तेवतिया ही विकेट पर टिक पाए। स्पार्टन वारियर्स के गेंदबाज हरिंद्र शर्मा ने चार विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.