गाज़ियाबाद, जुलाई 5 -- Ghaziabad News: मुरादनगर। एनवायरमेंट क्लब गाजियाबाद ने रविवार को अपना सातवां स्थापना दिवस धूमधाम से मुरादनगर में गंगनहर किनारे पौधारोपण कर मनाया। इस दौरान नहर स्थित वन विभाग कार्यालय परिसर में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: भारत विकास परिषद ने पौधे रोपेसम्मान कार्यक्रम मोदीनगर रेंज क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित सिंह अतिथि के रूप में मौजूद रहे। क्लब कार्यक्रम सह- समन्वयक अर्शी त्यागी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम अतिथि अमित सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी मोदीनगर रेंज का स्वागत क्लब संस्थापक सावन कनौजिया व गाजियाबाद संस्थापक हिमांशु आर्य ने पौधा व सम्मान प्रतीक देकर किया। इस अवसर पर क्लब के मनीष राठौर, रोहित व लक्ष्य ने अपना कार्य अनुभव साझा किया। यह भी पढ़ें- Shamli News: लायंस क्लब शा...