गाज़ियाबाद, जुलाई 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। गाजियाबाद स्टेशन पर यात्रियों को रेलवे संपत्ति की सुरक्षा करने और अनजान व्यक्तियों से सावधान रहने की आरपीएफ ने अपील की। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने यात्रियों को बताया कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है। अपने क्षेत्र में रेलवे संपत्ति की सुरक्षा करने को लेकर सभी को जिम्मेदार बनना होगा। अगर कोई संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है तो आप ऐसे लोगों को रोके और तत्काल आरपीएफ को सूचना दें। इसके अलावा स्टेशन परिसर में यात्रियों से अनजान व्यक्तियों से भी सतर्क रहने को जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...