गाज़ियाबाद, जुलाई 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी ने जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान बैडमिंटन हॉल, स्वीमिंग पूल, टेबल टेनिस कोर्ट के साथ अन्य जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द कार्य समाप्त करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने स्वीमिंग पूल का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को चेंजिंग रूम की मरम्मत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बैडमिंटन हॉल में लाइट लगाईं जा रही थी। उन्होंने जल्द लाइटें लगाकर खिलाड़ियों का अभ्यास शुरू करने के लिए कहा। उन्होंने टेबल टेनिस कोर्ट का निरीक्षण करते हुए उसमें भी शुरुआत में बिना शुल्क के खिलाड़ियों का अभ्यास शुरू कराने के निर्देश दिए। बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, जिम ...