गाज़ियाबाद, अगस्त 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। वैशाली स्थित सन वैली इंटरनेशनल स्कूल में सेकेंड यूपी स्टेट बैंडी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल आयोजित कर गाजियाबाद की टीम का चयन किया गया। इस दौरान कुल 48 खिलाड़ियों का चयन जिले की टीम के लिए किया गया है, जो स्टेट प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसमें 16 बालिकाएं और 32 बालक शामिल हैं। बैंडी एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से 22 से 25 अगस्त 2026 तक हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक, देहरादून में सेकंड यूपी स्टेट बैंडी चैंपियनशिप आयोजित होगी। जिले की टीम के ट्रायल में लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। गाजियाबाद बैंडी एसोसिएशन की जिला सचिव रवि कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन, फिटनेस और खेल कौशल के आधार पर किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गाजिया...