Ghaziabad News: स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर थप्पड़ मारे
गाज़ियाबाद, जुलाई 20 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर थानाक्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ बाइक सवार युवक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को थप्पड़ मारे। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए पत्थर उठाकर आरोपी पर फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।विजयनगर थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी निजी स्कूल में पढ़ती है। 16 जुलाई की दोपहर करीब पौने दो बजे वह स्कूल से पैदल अपने घर लौट रही थी। जब वह महाराजा सागर पार्क के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार एक युवक उसके पास आया। आरोप है कि उसने छात्रा को पकड़कर खींचने की कोशिश की। छात्रा के विरोध करने पर उसने उसके चेहरे पर ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.