गाज़ियाबाद, अक्टूबर 24 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। थानाक्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय कक्षा सात की छात्रा के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ का विरोध करने पर बच्ची को मारपीट कर घायल कर दिया। डर के कारण छात्रा ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया है। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एक गांव निवासी व्यक्ति की 12 साल की पुत्री मुरादगनर स्थित एक पब्लिक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। आरोप है कि स्कूल आते जाते समय गांव निवासी दूसरे समुदाय का युवक छात्रा के साथ छेड़छाड़ व पीछा करता है। गुरुवार को छात्रा स्कूल से घर पर आ रही थी। जब वह गांव की गली में पहुंची तो आरोपी ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। छात्रा ने ...