Ghaziabad News: स्कूल वैन की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम की मौत
गाज़ियाबाद, जुलाई 11 -- Ghaziabad News: पलवल, अजित कुमार । हसनपुर-होडल मार्ग पर गांव बेढ़ा पट्टी के समीप शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार निजी स्कूल की ईको वैन की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक घायल बच्चे और उसकी मां को सरकारी अस्पताल पहुंचाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतक के पिता छोटे लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूलरूप से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के गांव बीरा का निवासी है और परिवार सहित काफी समय से होडल में किराये पर रहकर मजदूरी करते हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनकी पत्नी कल्ली पांच साल के बेटे अभय के साथ गांव बेढ़ा पट्टी के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान हसनपुर की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रही स्कूल की ईको वैन ने अभय को टक्कर मार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.