Ghaziabad News: स्कूल में कन्या पूजन कर उपहार दिए
गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। लायंस क्लब गाजियाबाद एकता, डिस्ट्रिक्ट 321 ने बुधवार को जानकी देवी विद्या मंदिर में कन्या पूजन कराया। क्लब की अध्यक्ष मोनिका गर्ग, सचिव पूनम गर्ग, कोषाध्यक्ष मोनिका सिंघल एवं पीआरओ मनीषा गर्ग के नेतृत्व में क्लब की सभी सदस्य महिलाओं ने कन्याओं की विधि-विधान से पूजा की और भोजन, उपहार एवं पाठ्य सामग्री भेंट की। स्कूल की प्रधानाचार्या इंदु शर्मा ने क्लब का आभार व्यक्त किया। मोनिका गर्ग ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब नारी शक्ति के सम्मान के लिए सदैव तत्पर है। कन्याएं ही हमारे समाज और राष्ट्र का भविष्य हैं। पूनम गर्ग ने कहा कि क्लब आगे भी शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.