Ghaziabad News: स्कूल जा रहे छात्र को ट्रैक्टर ने रौंदा, परिजनों ने जाम लगाया
गाज़ियाबाद, अगस्त 3 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में करहेड़ा मोड़ पर एक स्कूल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल से स्कूल जा रहे एक पांचवीं कक्षा के छात्र को कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को दबोच लिया और करहेड़ा कट पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि करहेड़ा निवासी खुर्शीद का 11 वर्षीय बेटा सलमान गांव के ही मिल्टन एकेडमी में कक्षा पांच का छात्र था। सोमवार सुबह लगभग आठ बजे वह साइकिल से स्कूल जा रहा था। इस दौरान टीला मोड़ निवासी मुरसलीम रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.