गाज़ियाबाद, अगस्त 31 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में 26 अगस्त को 13 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। दिलीप कुमार ने बताया कि उनका बेटा चिंटू कुमार छठी कक्षा में पढ़ता है। 26 अगस्त को वह स्कूल के लिए घर से निकला था। शाम को वह घर लौटे तो चिंटू नहीं था। स्कूल से जानकारी मिली कि वह स्कूल भी नहीं पहुंचा। लोगों ने बताया कि इसी दिन चिंटू को जनकपुरी टंकी पार्क में पतंग उड़ाते हुए देखा था। अनहोनी की आशंका जता परिजनों ने उसे जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस छात्र को तलाश रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...