गाज़ियाबाद, नवम्बर 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। दीपावली के पर्व पर शहर के स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां छात्रों ने रंगोली और दिए जलाकर प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने का संदेश दिया। अलग- अलग संस्थाओं ने भी दीवाली मिलन समारोह आयोजित किए। सभी ने एक दूसरे की शुभकामनाएं देकर मिठाई खिलाई। प्रताप विहार स्थित गौतम पब्लिक स्कूल में दीपावली महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या पूनम गौतम, निदेशक आशीष गौतम, प्रधानाचार्या तनुजा एवं एकेडमिक हेड चेतन शर्मा के ने किया। महोत्सव में कैंडल मेकिंग, दीया डेकोरेशन, दीया मेकिंग, इको-फ्रेंडली पोस्टर मेकिंग, पेपर लालटेन मेकिंग एवं पेपर दीया मेकिंग जैसी गतिविधियां हुईं। विद्यार्थियों ने इको-फ्रेंडली पोस्टर के माध्यम से सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त दिवाली मनाने का संदेश द...