गाज़ियाबाद, सितम्बर 15 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। मोहन नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय, करहेड़ा में सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा स्कूटी से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधि की भूमिका से अलग हटकर एक शिक्षक की भावना रखते हुए बच्चों को भूगोल पढ़ाया। मंत्री ने विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में शामिल हिमालय के उद्भव और इतिहास से जुड़े विभिन्न विषयों को सरल तरीके से समझाया। कक्षा के दौरान उन्होंने बच्चों से सवाल-जवाब भी किए और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस दौरान बच्चों में उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने भी उत्साह के साथ मंत्री से कई सवाल किए। शिक्षक की भूमिका में मंत्री का सहज अंदाज विद्यार्थियों को पसंद आया। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने, शिक्षकों से निडर होकर लगातार सवाल प...