गाज़ियाबाद, अगस्त 31 -- Ghaziabad News: मोदीनगर,चंद्रशेखर त्यागी। भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में स्कूटी से जा रही युवती से बाइक सवार दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने इस संबंध में भोजपुर थाने में तहरीर दी है। युवती ने पुलिस को बताया कि 28 अगस्त को वह अपने भाई को राखी बांधने के लिए स्कूटी से परतापुर जा रही थी। रास्ते में एक युवक ने टक्कर मारकर स्कूटी गिरा दी। इसके बाद युवती के साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की गई। जब युवती ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में युवती के तीन दांत और जबड़े में फ्रैक्चर हो गया। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...