Ghaziabad News: सोसाइटी से गलियों तक गूंजे कान्हा के जयकारे, जन्माष्टमी पर झूम उठा ट्रांस हिंडन
गाज़ियाबाद, सितम्बर 5 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अमन वत्स/अफजल खान। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को ट्रांस हिंडन की सोसाइटियों, कॉलोनियों और मोहल्लों में भक्ति और उल्लास का माहौल सुबह से ही बना रहा। मंदिरों से लेकर पार्कों तक कान्हा के जयकारे गूंजते रहे। शिप्रा सन सिटी, सेवियर पार्क, ऑक्सिरीच, डीएलएफ कॉलोनी, वसुंधरा और इंदिरापुरम समेत कई स्थानों पर विशेष आयोजन किए गए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह के साथ जन्मोत्सव में हिस्सा लिया। वसुंधरा सेक्टर-1 में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति ने सुबह में प्रभात फेरी निकाली। चंद्रशेखर पार्क से शुरू हुई प्रभात फेरी में महिला और पुरुष श्रद्धालु भजन गाते और श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए गलियों से गुजरे। इंदिरापुरम के अम्रपाली ग्रीन सोसाइटी में भी कृष्ण जन्म को लेकर निवासियों में उत्साह देखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.