गाज़ियाबाद, नवम्बर 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले की सोसाइटी में दीवाली के आयोजन की तैयारी लगभग पूरी हैं। बहुमंजिला इमारतें रंगबिरंगी रोशनियों से झिलमिला रही हैं। इस बार घरों के साथ-साथ सोसाइटी में दीवाली के सामूहिक आयोजन भी होंगे, जहां लोग एक साथ मिलकर दीवाली की मिठास बांटेंगे और एकता का संदेश देंगे। सिद्धार्थ विहार की एसजी शिखर हाईट सोसाइटी में निवासी मिलकर एक साथ 1008 दीप जलाएंगे। सामूहिक दीवाली के आयोजन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। सभी निवासियों से इसमें शामिल होने की अपील की गई है। निवासी मोनिका शर्मा ने बताया कि रविवार को शाम सात बजे से सोसाइटी के सेंट्रल पार्क के चारों तरफ 1008 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे, जो आपसी प्रेम, सौहार्द और सुख-समृद्धि का प्रतीक होगा। सभी टॉवर की लॉबी और आंगन में महिलाएं मिलकर रंगोली बन...