गाज़ियाबाद, जुलाई 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी एड्रेसेस सोसाइटी में आध्यात्मिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सोसाइटी में स्थित शिव शक्ति मंदिर में शिव परिवार, नवग्रह देवों और शीतला माता की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत सोसाइटी में शोभा एवं कलश यात्रा निकाली गई। आयोजन समिति में सतीश जैन, प्रवीण त्यागी, जेपी कश्यप, एसपी त्यागी, आमोद मित्तल, गौरव गर्ग, सौरभ शर्मा और अमित जायसवाल शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...