Ghaziabad News: सोसाइटी परिसर में प्रभात फेरी निकाली
गाज़ियाबाद, जुलाई 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एंक्लेव सोसाइटी में रविवार को श्री चैतन्य महाप्रभु जी की प्रभात फेरी एवं हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। सोसाइटी परिसर में प्रभात फेरी एवं संकीर्तन यात्रा निकाली गई। हरे कृष्ण, हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन, मृदंग एवं करताल की मधुर ध्वनि से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। सोसाइटी में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालु पूरे मार्ग में हरिनाम संकीर्तन करते हुए भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु जी के जयघोष लगाते रहे। आयोजक देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पूज्य संत गौर दास के सान्निध्य एवं सभी वैष्णव भक्तों के सहयोग से प्रभात फेरी और हरिनाम संकीर्तन अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में सोसाइटी के श्री शिव बालाजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.