गाज़ियाबाद, अगस्त 8 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित अशोक वाटिका की पार्किंग में खड़ी बाइक को चोरों ने चोरी कर लिया। लक्ष्मण गार्डन निवासी शारिम सैफी ने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई को अशोक वाटिका में रहने वाले दोस्त के घर गए थे। उन्होंने अपनी बाइक इमारत की पार्किंग में खड़ी की थी। जब वापस आए तो बाइक गायब थी। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...