गाज़ियाबाद, नवम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। राजनगर एक्सटेंशन स्थित राजनगर रेजिडेंसी सोसाइटी में मंगलवार शाम 13वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर किशोर की मौत हो गई। वह बहन के साथ शाम को टहलकर लौटने के बाद पढ़ने बैठा था। कुछ देर बाद हुए हादसे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नंदग्राम पुलिस ने सोसाइटी में जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 16 वर्षीय चैतन्य शर्मा पुत्र मूलचंद शर्मा के रूप में हुई है। वह शास्त्रीनगर स्थित नेहरू वर्ल्ड स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। वह नंदग्राम थाना क्षेत्र की राजनगर रेजिडेंसी सोसाइटी के टावर-ई स्थित फ्लैट संख्या एफ-1303 में परिवार के साथ रहता था। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम चैतन्य अपनी बहन के साथ ईवनिंग वॉक पर गया था। घर ल...