गाज़ियाबाद, अक्टूबर 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। सोने के दाम बढ़ने का असर खरीदारी के तरीके पर पड़ने लगा है। खरीदार घर में रखे पुराने गहनों के बदले नए आभूषण खरीदने लगे हैं। सर्राफा व्यापारी बताते हैं कि एक साल के दौरान खरीदारी का यह चलन सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, लैब में तैयार सोने को लेकर सर्राफा व्यापारी ही असमंजस में है। त्योहारों और शादी के सीजन में सोने-चांदी की सबसे अधिक बिक्री होती है। लेकिन इस साल दुनिया में हुए युद्ध के कारण आयात और निर्यात दोनों प्रभावित हुआ है। इसका सीधा असर सोने चांदी की कीमत पर भी पड़ा है। सोने की कीमत डेढ़ लाख रुपये तक पहुंच गए है। ऐसे में सोना और चांदी आम आदमी के पहुंच से दूरी बना रहा है। लेकिन भारतीय परंपरा में त्योहारों और शादी के दौरान सोना चांदी खरीदना और पहनना शुभ माना जाता है...