गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन निवासी कुंदन शुक्ला ने पुलिस को बताया कि 25 जुलाई को रात के समय वह परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। चोर पीछे की बालकनी के गेट की जाली काटकर घर में घुसे और तीन फोन, 18 हजार रुपये और अन्य सामान चुराकर ले गए। एसीपी शालीमार गार्डन ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर वारदात से पर्दाफाश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...