Ghaziabad News: सेवियर ग्रीनआइल एओए चुनाव पर रोक
गाज़ियाबाद, अगस्त 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित सेवियर ग्रीनआइल सोसाइटी में 23 अगस्त को होने वाले एओए चुनावों पर रोक लगा दी गई है। निवासियों के मुताबिक न्यायालय ने 20 अगस्त को आदेश पारित करते हुए कहा कि जब तक अगला आदेश नहीं आ जाता तब तक विवादित वोटर लिस्ट के आधार पर 23 अगस्त या किसी भी स्थगित तिथि पर चुनाव नहीं होगा। मामले में याचिकाकर्ता विशाल सिंह भदौरिया एसोसिएशन के कालातीत अध्यक्ष हैं। आरोप है कि शेयर सर्टिफिकेट में प्रथम नाम दर्ज होने के बावजूद वोटर लिस्ट से उनका नाम हटा दिया गया। याचिकाकर्ता विशाल भदौरिया और नीरज मिश्रा का कहना है कि यह लड़ाई सभी पात्र निवासियों के मतदान अधिकार और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.