Ghaziabad News: सुरेंद्र शर्मा की हास्य कविताओं ने बांधा समां
गाज़ियाबाद, सितम्बर 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। मेरठ रोड स्थित डीपीएसजी में शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल के शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, नृत्य प्रस्तुति दी। समारोह का मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा की विशेष प्रस्तुति रही। उन्होंने अपनी चिर-परिचित हास्य शैली और कविताओं से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी शानदार प्रस्तुति ने सभी को गुदगुदाया। अंत में स्कूल की प्रशासनिक टीम ने खूबसूरत नृत्य प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्या प्रीति वासन ने सभी शिक्षकों उपहार भेंट किए। यह भी पढ़ें- Sasaram News: शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया गया सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.