गाज़ियाबाद, अक्टूबर 19 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एप्पल मैदान में चल रहे हॉट वेदर टी20 कप का लीग मैच सुपर 11 और आरएससीसी के बीच खेला गया। मैच में सुपर 11 ने 20 रन से जीत हसिल की। टॉस जीतकर सुपर 11 ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए टीम से अबीर स्वरूप ने 79 रन की पारी खेली और अरुण सिंह ने 70 रन बनाए। दूसरी टीम से हर्ष निर्वाल, निश्चय पुनिया और आदर्श राजपूत को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएससीसी की टीम 20 ओवर में तीन विकेट पर 231 रन ही बना सकी। हर्ष ने नाबाद 100 रन बनाए और कप्तान निशांत ने 71 रन की पारी खेली। सुपर इलेविन के पवन भड़ाना, कपिल नागर और कुलदीप ने एक-एक विकेट लिया। शानदार पारी के लिए अबीर स्वरूप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...