Ghaziabad News: सुपर आधार सेंटर शुरू होने से राहत मिलेगी
गाज़ियाबाद, अगस्त 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। गाजियाबाद मंडल के अधीन आने वाले हापुड़ के मुख्य प्रधान डाकघर में सुपर आधार सेंटर बनने का कार्य अंतिम चरण में है। अगले सप्ताह से सुपर आधार सेंटर पर आधार कार्ड से संबंधित कार्य शुरू होने की उम्मीद है। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। हापुड़ के मुख्य प्रधान डाकघर में अभी आधार कार्ड संबंधित कार्य के लिए दो काउंटर उपलब्ध है। जिस पर रोजाना स्थानीय लोगों की भीड़ रहती है। यह मुख्य प्रधान डाकघर गाजियाबाद मंडल के अधीन आता है। आधार संबंधित यहां भीड़ होने के देखते हुए मुख्य प्रधान डाकघर में सुपर आधार सेंटर बनाया जा रहा है। सहायक अधीक्षक डाकघर कुंवर पाल ने बताया कि सुपर आधार सेंटर का कार्य लगभग पूरा हो गया है। फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। अगले सप्ताह से सुपर आधार सेंटर शुरू हो जाएगा। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.