गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। गाजियाबाद मंडल के अधीन आने वाले हापुड़ के मुख्य प्रधान डाकघर में सुपर आधार सेंटर बनाने का कार्य शुरू हो गया है। जुलाई के अंत तक सुपर आधार सेंटर बन कर तैयार हो जाएगा। इससे यहां के स्थानीय लोगों को आधार संबंधित अधिक बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। हापुड़ के मुख्य प्रधान डाकघर में अभी आधार कार्ड संबंधित कार्य के लिए दो काउंटर उपलब्ध है। इस पर रोजाना स्थानीय लोगों की भीड़ रहती है। यह मुख्य प्रधान डाकघर गाजियाबाद मंडल के अधीन आता है। आधार संबंधित भीड़ होने के चलते मुख्य प्रधान डाकघर में सुपर आधार सेंटर बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था जिसे मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद सुपर आधार सेंटर बनाने का कार्य शुरू हो गया है। जुलाई के अंत तक इसका कार्य पूरा होने की संभावना है। वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर गाजियाबाद ...