गाज़ियाबाद, सितम्बर 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। गाजियाबाद मंडल के अधीन हापुड़ प्रधान डाकघर में बनाए गए सुपर आधार सेंटर का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। निदेशक डाक सेवाएं गाजियाबाद ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। सेंटर के शुरू होने से हापुड़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधार कार्ड से संबंधित कार्य कराने में अब ओर सहूलियत होगी। हापुड़ प्रधान डाकघर में आधार कार्ड संबंधित कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से सुपर आधार सेंटर बनाया गया है। इसका विधिवत उद्घाटन गुरुवार को निदेशक डाक सेवाएं गाजियाबाद अभिषेक कुमार सिंह ने किया। इस दौरान वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर गाजियाबाद मंडल विशाल कुमार पाठक भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: मोहन नगर में खुलेगा डिलीवरी सेंटर, 10 लाख लोगों को मिलेगा लाभ वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर गाजियाबाद मंडल वि...