Ghaziabad News: सीवर लाइन डालने के बाद बनाई सड़क चार दिन में ही उखड़ी
गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। जलकल विभाग ने डासना गेट से मालीवाड़ा चौक तक सीवर लाइन डाली। इसके बाद सड़क बनाई। लोगों का आरोप है कि चार दिन में ही सड़क उखड़ गई। सड़क बदहाल होने से दिनभर धूल उड़ रही है। निगम के जलकल विभाग ने कई साल बाद डासना गेट से मालीवाड़ा चौक तक सीवर लाइन डाली है। इसके लिए सड़क की खुदाई की गई। सीवर लाइन डालने के काफी दिन बाद सड़क बनाई। व्यापारी नेता रिंकू गर्ग ने बताया कि रविवार की रात सड़क बनाई थी। चार दिन बाद ही सड़क उखड़ गई। सड़क पर बजरी फैल गई है। तारकोल नहीं मिलाया गया। सड़क पर बजरी फैलने से दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं। कई दोपहिया वाहन चोटिल हो चुके हैं। दुकानदारों ने बताया कि दिनभर धूल उड़ रही है। इस कारण प्रदूषण बढ़ा रहा है। बाजार में आने वाले ग्राहक भी परेशानी उठा रहे हैं। लोगों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.