गाज़ियाबाद, नवम्बर 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। सदरपुर गांव में सीवर का पानी सड़क भर रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया घर के बाहर सीवर का पानी भरने से दुर्गंध आ रही है। पूर्व में शिकायत करने पर जलकल विभाग से टीम आई थी। लाइन की सफाई करने के बाद टीम लौट गई। लेकिन कुछ दिन बाद फिर से सीवर का पानी भरने लगा है। ग्रामीण सचिन और मोंटी कुमार आदि ने बताया कि सीवर का पानी भरने की शिकायत निगम में की है।घरों के बाहर कई दिन से सीवर का पानी भरने से परेशानी झेल रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...