गाज़ियाबाद, जुलाई 30 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। टीला मोड़ स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में पिछले करीब दो माह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सीवर और नालियां पहले से चोक होने के कारण हाल की बारिश का पानी भी नहीं निकल सका। इससे गंदा पानी गली से होते हुए पार्क तक पहुंच गया है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। इससे हालात और खराब हो गए हैं। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी अंकित कश्यप ने बताया कि उनके घर के सामने सीवर ओवरफ्लो की समस्या दो माह से बनी हुई है। कई बार जीडीए अधिकारियों को शिकायत दी गई। हर बार जल्द काम शुरू कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन मौके पर समस्या दूर करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब सीवर का गंदा पानी पूरी गली में फैलकर पास के पार्क तक पहुंच गया है, ...