Ghaziabad News: सील तोड़कर किया दुकान खोलने पर मुकदमा
गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। जीडीए की सील तोड़कर अवैध रूप से दुकानों खोलने का मामला सामने आया है। जीडीए के अवर अभियंता अखिल मिश्रा ने पुलिस को बताया कि शालीमार गार्डन स्थित भूखंड बी-258 पर बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण किया गया था। नोटिस देने के बाद नवंबर 2025 को दुकानों को सील कर दिया गया था। दूसरे ही दिन सील को तोड़कर दुकानों का संचालन शुरू कर दिया गया। उन्होंने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.