Ghaziabad News: सील तोड़कर होटल खोला, मुकदमा दर्ज
गाज़ियाबाद, अगस्त 4 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में आवासीय भवन में होटल चलाने पर लगाई गई सील तोड़कर दोबारा होटल चलाने का मामला सामने आया है। आवास एवं विकास परिषद के अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखनऊ में कोचिंग संस्थान हादसे के बाद परिषद ने वसुंधरा में सर्वे कर आवासीय भवनों में चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील किया था। निर्माण खंड-1 के अवर अभियंता प्रभाकर झा ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-3 स्थित भवन में अशोक नागर और अन्य लोग आवासीय उपयोग के विपरीत द क्लाउड इन नाम से होटल का संचालन कर रहे थे। इस पर परिषद ने 21 जुलाई को होटल को सील करने का आदेश जारी कर 22 जुलाई को होटल को सील कर दिया था। उन्होंने बताया कि हाल ही में निरीक्षण के दौरान इस होटल की सील टूटी मिली औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.