गाज़ियाबाद, अक्टूबर 11 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। कुछ करने का जज्बा और मेहनत इंसान को सीमित संसाधनों में भी बुलंदियों तक पहुंचा सकता है। जिले की कई बेटियां कम सुविधाओं और आर्थिक तंगी में भी बड़ा नाम कमा रही हैं और सपनों को पंख लगाकर कामयाबी की उड़ान भर रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पेश है जिले की होनहार बेटियों पर एक रिपोर्ट: जिज्ञासा ने राज्य स्तर पर जिले को दिलाए दो स्वर्ण: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज नंदग्राम की 9वीं की छात्रा जिज्ञासा गौर सीमित संसाधनों के बावजूद हाल ही में सहारनपुर में हुई 2026 राज्य स्तरीय कुराश और जूडो दोनों प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया और अब राष्ट्रीय स्तर की तैयारी कर रही हैं। उससे पहले विद्यालय में ही अभ्यास कर जिज्ञासा ने 2025 म...