गाज़ियाबाद, सितम्बर 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी थानाक्षेत्र के इंदरगढ़ी स्थित सौभाग्यपुरम में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में सीबीआई अकादमी के कर्मचारी और उनके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर तीन लोगों ने कर्मचारी के साथ पहले रास्ते में मारपीट की और इसके बाद उनके घर में घुसकर भी हमला किया। पति को बचाने पहुंची पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट और अभद्रता करने का आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सौभाग्यपुरम निवासी महेश चंद यादव सीबीआई अकादमी में कार्यरत हैं।

घटना का विवरण उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ सितंबर को उनके मकान के पास पड़ोसी की कार नाली के अंदर खड़ी थी। इससे नाली का पानी रुक रहा था। उन्होंने कार मालिक ओमप्रका...