गाज़ियाबाद, अक्टूबर 29 -- दरोगाओं से पुलिसिंग सुधार पर लिया फीडबैक Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए होने वाली बैठकों से अलग मंगलवार को पुलिस आयुक्त ने अपने ही आदेशों का रियलिटी चेक किया। उन्होंने कमिश्नरेट के 37 तेज-तर्रार दरोगाओं से फीडबैक लेकर जाना कि आदेशों के क्रियान्वयन में क्या दिक्कतें आ रही हैं और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए क्या बदलाव जरूरी हैं। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड ने सभी थानों से एक-एक ऐसे सब इंस्पेक्टर को बैठक में बुलाया, जिन्हें विवेचना की गुणवत्ता, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में बेहतर माना जाता है। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए थे कि वह अपने थाने से ऐसे दरोगा को भेजें, जो विवेचनाओं के निस्तारण में निपुण होने के साथ ही अपराध नियंत्रण मे...