गाज़ियाबाद, अक्टूबर 17 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। घंटाघर में श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी द्वारा शनिवार को जटायु मोक्ष, शबरी संवाद, श्री राम हनुमान मिलन, बाली वध और लंका दहन तक की लीला का मंचन किया गया। लीला में सीता माता की खोज में श्री राम वन वन भटके, जिसे देखकर दर्शक भावविहोर हुए। लीला में सर्वप्रथम माता सीता की खोज में वन-वन भटक रहे प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण की भेंट घायल जटायु से होती है। जटायु प्रभु श्रीराम को माता सीता के हरण की जानकारी देते हैं। जटायु के त्याग और प्रभु श्रीराम द्वारा उन्हें मोक्ष प्रदान करने के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक किया। इसके बाद माता शबरी की निष्कपट भक्ति और प्रेम से अभिभूत होकर प्रभु श्रीराम उन्हें दर्शन देते हैं। आगे चलकर प्रभु श्रीराम और पवनपुत्र हनुमान का मिलन हुआ। इसके बाद श्रीराम और सुग्रीव की ...