Ghaziabad News: सीता माता की अग्नि परीक्षा देख दर्शक भावुक हुए
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। घंटाघर में श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी द्वारा बुधवार को राम लक्ष्मण संवाद, माता सीता मिलन और सीता माता की अग्नि परीक्षा का मंचन किया गया। कमेटी द्वारा पहली बार सीता माता की अग्नि परीक्षा का मंचन हुआ, जिसे देखकर दर्शक भावुक हुए। इसके साथ श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और त्याग की भावना ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। लीला में प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण के बीच हुए संवाद के माध्यम से भ्रातृ प्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और मर्यादा का सुंदर चित्रण किया गया। इसके बाद माता सीता और प्रभु श्रीराम के मिलन का दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया। माता सीता की अग्नि परीक्षा के प्रसंग के माध्यम से सत्य, धैर्य, त्याग और नारी के सम्मान से जुड़े भावों को मंच पर दर्शाया गया। श्रद्धालुओं ने प्रभु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.