Ghaziabad News: सीडीओ ने वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया
गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने शुक्रवार को संजय नगर स्थित संयुक्त चिकित्सालय परिसर में संचालित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण कर वहां महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और केंद्र की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पीड़ित महिला को उसकी आवश्यकता के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने सेंटर मैनेजर, पुलिस चौकी प्रभारी, केस वर्कर और अन्य कर्मचारियों से केंद्र पर आने वाले मामलों, उनके निस्तारण और लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी भी मामले का निस्तारण तभी किया जाए, जब पीड़िता की समस्या का संतोषजनक समाधान सुनिश्चित हो जाए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.