Ghaziabad News: सीजीएचएस वेलनेस सेंटर में दो घंटे सर्वर ठप
गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। वैशाली स्थित केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) वेलनेस सेंटर में बुधवार सुबह करीब दो घंटे तक सर्वर ठप रहने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों की एंट्री, दवा वितरण और रेफरल स्लिप जारी नहीं हो सकी। इससे कई मरीज बिना इलाज के लौट गए। वैशाली स्थित वेलनेस सेंटर में सुबह करीब 10 बजे दर्जनों मरीज खड़े हुए थे। सर्वर ठप होने से मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा था। इलाज के लिए पहुंचे वैशाली निवासी डॉ. सुनील वैद्य ने बताया कि उन्हें इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर, वसंत कुंज में दो विशेषज्ञ चिकित्सकों को दिखाना था, लेकिन सुबह 11:30 बजे तक सर्वर चालू नहीं हुआ। इस कारण उनकी रेफरल स्लिप नहीं मिल पाई और उन्हें लौटना पड़ा और दोनों अपॉइंटमेंट छूट गए। उन्होंने वैशाली के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.