गाज़ियाबाद, सितम्बर 1 -- Ghaziabad News: लोगों का कहना सड़कों पर खुले घूमते पशुओं से हादसे का खतरा, शेल्टर भेजा जाए गाजियाबाद, गुलशन भारती। सिद्धार्थ विहार के लोग सड़कों पर खुले में घूमते आवारा पशुओं से परेशान हैं। आरोप है कि सड़क, ग्रीन बेल्ट और कूड़े के ढेरों पर आवारा पशु घूमते रहते हैं। कई बार ती सड़क के बीचों बीच बैठ जाते हैं। ऐसे में पैदल चलने वालों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। लोगों ने निगम, आवास एवं विकास परिषद से समस्या समाधान की मांग की है।

क्षेत्र की स्थिति क्षेत्र की गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट के सामने सड़क और ग्रीन बेल्ट पर खुले में घूम रही गायों से निवासी परेशान हैं। निवासियों ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। निवासियों का कहना है कि बड़ी संख्या में गाय और ...