गाज़ियाबाद, जुलाई 19 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। प्रताप विहार सैक्टर-11 से सिद्धार्थ विहार की तरफ आने वाला नाला खुला है। स्थानीय लोग नगर निगम से नाले को ढकने या दीवार कराने की मांग कर रहे हैं। लोगों में डर है कि नाला खुला होने से हादसा हो सकता है। हालांकि, निगम ने हादसा रोकने के लिए बल्ली लगाई हैं। कैला गांव का नाला प्रताप विहार सैक्टर-11 स्थित एच ब्लाक से होते हुए सिद्धार्थ विहार से जा रहा है। लोगों ने बताया नाले पर सुरक्षा के स्थाई इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में रात के अंधेरे में नाले में गिरने से हादसा होने की आशंका रहती है। क्रिसेंट सोसाइटी निवासी श्याम सुंदर त्यागी का कहना है कि निगम से नाले पर सुरक्षा के स्थाई इंतजाम की मांग कर रहे हैं। निगम के 311 ऐप पर भी शिकायत की है। जन सूचना अधिकार के तहत निगम से जानकारी मांगी। निगम के...