Ghaziabad News: सिटी जोनल कार्यालय एक वर्ष के लिए हस्तांतरण होगा
गाज़ियाबाद, अगस्त 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। टाउन हॉल में चल रहे निगम के सिटी जोनल कार्यालय को एक साल के लिए हस्तांतरण किया जाएगा। निगम कांवड़ यात्रा के बाद टाउन हॉल की मरम्मत शुरू कराएगा। इसके लिए पुरातत्व विभाग की टीम ने निरीक्षण कर लिया है।दरअसलस, टाउन हॉल की जर्जर इमारत को संवारने की तैयारी है। निगम ने जीर्णोद्धार के लिए निविदाएं मांगी थी। कांवड़ यात्रा के बाद मरम्मत कार्य शुरू होगा। इसके लिए जोनल कार्यालय कंपनी बाग या होली चाइल्ड चौराहे के पास सामुदायिक भवन में शिफ्ट किया जाएगा। टाउन हॉल की इमारत वर्ष 1888 में बनाई थी। यहां से अंग्रेजों की हुकूमत चलती थी। वर्ष 1994 तक नगर पालिका का ऑफिस था। निगम बनने पर यह जोनल कार्यालय बन गया। निगम इसे हेरिटेज के रूप में विकसित करेगा। मरम्मत के बाद इसे पुराने स्वरूप में ही लाया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.