Ghaziabad News: सिंथेटिक लेयर के इंतजार में हैं वॉलीबॉल और बास्केटबॉल कोर्ट
गाज़ियाबाद, नवम्बर 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक वॉलीबॉल और बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से रुका हुआ है। सिंथेटिक लेयर न लगने के कारण कोर्ट खिलाड़ियों के लिए तैयार नहीं हो पा रहे हैं। इससे स्टेडियम में खिलाड़ियों को वॉलीबॉल और बास्केटबॉल का अभ्यास करने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। वॉलीबॉल और बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण कार्य पिछले एक साल से चल रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो पाया है। कोर्ट का ढांचा तैयार हो चुका है, मगर सिंथेटिक लेयर न लगने के कारण पिछले कई महीनों से काम रुका हुआ है। इससे खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेल विभाग ने इससे पहले बताया था कि बारिश के कारण सिंथेटिक लेयर नहीं लगाई जा सकी है। स्टेडियम में अभ्यास करने आने वाले खिलाड़ियों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.