गाज़ियाबाद, अक्टूबर 12 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। साहिबाबाद स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी में फल व सब्जियां बेचने आने वाले किसानों और व्यापारियों को जल्द सस्ते दामों पर भोजन मिलने की उम्मीद है। इसके लिए मंडी परिसर के बहुउद्देशीय भवन में कैंटीन संचालित कराने की तैयारी की जा रही है। कैंटीन के संचालन के लिए मंडी परिषद ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूरी होने और संचालक का चयन होने के बाद कैंटीन शुरू होने का रास्ता साफ होगा। मंडी में पहले से करीब पांच छोटी कैंटीन का संचालन हो रहा हैं, लेकिन इनमें जगह की कमी और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है। बहुउद्देशीय भवन में कैंटीन के लिए जगह आरक्षित होने के बावजूद अब तक इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में किसानों को भोजन और नाश्ते के लिए ...