Ghaziabad News: साहिबाबाद थाने के पास युवक डंडे व पिस्तौल की बट से पीटा
गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। साहिबाबाद थाना के पास बाइक सवार करीब 20 युवकों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। किशोरों के बीच हुए झगड़े को लेकर हमलावरों ने डंडे, हॉकी स्टिक व पिस्तौल की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है। लाजपत नगर के स्वरूप पार्क निवासी बंटी सिंह थाने के पास ही बर्फ की सप्लाई का काम करते हैं। बंटी ने बताया कि बीते दिनों पड़ोस में रहने वाले किशोर का श्यामपार्क में रहने वाले किशोर से झगड़ा हो गया था। 31 अगस्त को उन्होंने दोनों से बातचीत कर विवाद सुलझाया। इसके बाद रात करीब साढ़े नौ बजे घर लौटते समय साहिबाबाद थाने के पास सात-आठ बाइकों पर सवार 20 से अधिक युवक आए और उन्हें घेर लिया। इनमें श्यामपार्क में रहने वाले ओम, सुदेश व रोशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.