गाज़ियाबाद, अक्टूबर 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। सास के साथ रहने को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद थाने से अदालत तक पहुंच गया। पत्नी ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मामला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थता केंद्र पहुंचा, जहां तीन तारीखों पर दोनों की काउंसलिंग की गई। जहां पत्नी सास के साथ रहने के लिए राजी हो गई। इस पर पति ने पत्नी का हाथ थाम लिया और दोनों ने हमेशा साथ रहने का वादा किया। खुशी में न्यायिक केंद्र में बांटी मिठाई। बुलंदशहर के नरौरा निवासी युवति की शादी वर्ष 2024 में फरीदाबाद निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही युवति ने अलग रहने की इच्छा जताई, जबकि पति माता-पिता को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। विवाद बढ़ने पर युवति मायके चली गई और खोड़ा था...