गाज़ियाबाद, अगस्त 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अफजल। जनपद में सभी शिवालयों में सावन के पहले सोमवार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। पहले सोमवार को शिवालयों में भक्ति का सैलाब उमड़ेगा। मंदिर परिसरों में साफ सफाई से लेकर सुरक्षा तक के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए एडवांस में बुकिंग भी कराई है। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में रविवार रात 12 बजे से ही जलाभिषेक शुरू कर दिया गया, जो सोमवार रात 12 बजे तक चलेगा। भक्तों के लिए 24 घंटे मंदिर के कपाट खुले रहेंगे। रविवार रात सबसे पहले मंदिर के पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरि भगवान दूधेश्वर नाथ की पूजा अर्चना और जलाभिषेक किया। इसके बाद भक्तों के लिए कपाट खोले गए। रविवार रात दो बजे मोहित और उनकी टीम ने भगवान दूधेश्वर नाथ का भव्य श्रंगार किया। इसके बाद ...