गाज़ियाबाद, अगस्त 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ा। मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन, पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, फल, फूल, दूध आदि चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: सुलतानपुर : सदियों पुराने पंचमुखेश्वर महादेव का हुआ अभिषेकमंदिरों में भक्तों की कतारें सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में रविवार रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थी। मंदिर में विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों से भी श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिर परिसर हर हर महादेव और बोल बम बम के जयकारों से गुंजायमान रहा। मंदिर की पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरि ने स...